6. हेलेन केलर (ICSE 5th Class) Hindi Notes
6. हेलेन केलर
1. सही शब्द पर का निशान लगाओ-
क. हेलेन की पहली गुरु कौन थी?A. सुलिवन
B. रवींद्रनाथ टैगोर
C. उनकी माँ
ख. हेलेन केलर ने किस लिपि में अनुवाद किया?
A. रोमन लिपि
B. ब्रेल लिपि
C. देवनागरी लिपि
ग. हेलेन की माँ ने समाचार पत्र में किस संस्था के बारे में पढ़ा?
A. बाल गृह
B. सुधार गृह
C. परकिन्स संस्था
घ. हेलेन केलर ने कितनी बार विश्व भ्रमण किया?
A. चार बार
B. छह बार
C. तीन बार
ङ. हेलेन केलर को किसका शौक था?
A. पर्यटन का
B. घुड़सवारी का
C. भाषण देने का
प्रश्न (क) हेलेन केलर के माता-पिता का क्या नाम था ?
उत्तर- हेलेन केलर की माता का नाम कैथरीन एडम्स और पिता का नाम, कैप्टन आर्थर था।
प्रश्न (ख) हेलेन के पिता क्या करते थे ?
उत्तर - हेलेन के पिता एक साप्ताहिक अकबार में संपादक थे।
प्रश्न (ग) हेलेन केलर का जन्म कब हुआ ?
उत्तर - हेलेन केलर का जन्म 27 जून, 1880 में हुआ।
प्रश्न (घ) जन्म के समय हेलेन कैसी बच्ची थी ?
उत्तर - जन्म के समय हेलेन केलर एक स्वस्थ बच्ची थी।
प्रश्न (ङ) बुखार ने बच्ची को क्या बना दीया ?
उत्तर - बुखार ने बच्ची को दृष्टिहीन एवं बधिर बना दिया था।
लिखित
प्रश्न (क) शारीरिक अपंगता को कैसे परास्त किया जा सकता है?
उत्तर - शारीरिक अपंगता को दृढ इच्छाशक्ति, मजबूत इरादे एवं आत्मविश्वास से परास्त किया जा सकता है।
प्रश्न (ख) हेलेन केलर ने चाय पार्टी में लोगों को क्या समझाया ?
उत्तर - हेलेन केलर ने चाय पार्टी में लोगों को विकलांग मनुष्यों की मदद करने के बारे में समझाया, जिसके कारण बहुत बड़ी धनराशि एकत्र हो गई।
प्रश्न (ग) हेलेन के बचपन के सबसे कठिन दिन कौन-से थे?
उत्तर - बुखार ने हेलेन को दृष्टिहीन और बधिर बना दिया था । हेलेन के बचपन के ये दिन सबसे कठिन थे।
प्रश्न (घ) एनी सुलिवन ने हेलेन को कैसे प्रशिक्षित किया
उत्तर - एनी सुलिवन ने हेलेन को बड़े धैर्य, प्रेम व लगन से प्रशिक्षित किया।
प्रश्न (ड) हेलेन के किन शब्दों से पता चलता है कि वे हार न मानने वाली महिला थी ?
उत्तर - विश्वास ही वह शक्ति है, जिसकी बदौलत उध्वस्त हुआ संसार भी सुख की रोशनी में आबाद हो सकता है।" इन शब्दों से पता चलता है कि वह हार न मानने वाली महिला थी।
प्रश्न (च) दृढ़ निश्चयी व स्वावलंबी होना क्यों जरूरी है?
उत्तर - दृढनिश्चयी व स्वावलंबी होना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे हम विषम परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न (छ) कुछ लोग अन्य लोगों के लिए आदर्श कैसे बन जाते हैं?
प्रश्न (छ) कुछ लोग अन्य लोगों के लिए आदर्श कैसे बन जाते हैं?
उत्तर - जो लोग विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते तथा असंभव को संभव कर दिखाते है, वे ही अन्य लोगों के लिए आदर्श बन जाते है।
Comments
Post a Comment